Showing posts with label TET. Show all posts
Showing posts with label TET. Show all posts

Wednesday, 6 June 2018

TET 2017 की ओएमआर शीट में गलतियों पर कोर्ट से नहीं मिली राहत


 पिछले साल हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी 2017 में गलत ओएमआर शीट भरने वाले अभ्यर्थियों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। कोर्ट ने एकल पीठ के आदेश को सही मानते हुए अपीलें खारिज कर दी हैं। 1यह आदेश न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता और न्यायमूर्ति नीरज तिवारी की खंडपीठ ने जयकरन सिंह व 52 अन्य की विशेष अपीलों पर दिया है।
अपील में याचीगण का कहना था कि वे टीईटी 2017 परीक्षा में शामिल हुए थे। ओएमआर शीट में प्रविष्टियां भरने में उनसे कुछ गलतियां हो गईं। जिससे उनका परिणाम जारी नहीं किया गया। याची के अधिवक्ता का कहना था कि गलतियां मानवीय त्रुटि है इसलिए उन्हें सुधारने का मौका दिया जाए। अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता विपिन बिहारी पांडेय और स्थायी अधिवक्ता मीनाक्षी सिंह ने इसका विरोध किया। इनका कहना था कि विज्ञापन से लेकर प्रवेश पत्र जारी करने तक और ओएमआर शीट पर स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि ओएमआर शीट को किस तरह से भरना है। यह भी कि ओएमआर शीट भरने में गलती होने पर कंप्यूटर से कॉपियां जांचना संभव नहीं होगा।


Tuesday, 29 May 2018

नियुक्ति बहाली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे बीएड टीईटी अभ्यर्थी, बसों में की तोड़फोड़-पत्थरबाजी


सात साल से नियुक्ति बहाली की मांग कर रहे बीएड टीईटी 2011 के अभ्यर्थियों ने राजधानी में मंगलवार को एक बार फिर आवाज बुलंद की। सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थियों ने जमा होकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। आलमबाग के ईको गार्डेन में जुटने वाले अभ्यर्थी हजरतगंज की ओर रवाना हुए। सड़कों पर उतरकर अभ्यर्थियों के प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शात करने की कोशिश की तो अभ्यर्थियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। आस-पास की दुकानों के साथ बसों को निशाना बनाया। इसमें रोडवेज की 3 बसे, डीजल टैंक और स्कूल बस क्षतिग्रस्त हुई। मामले को काबू में करने के लिए मौके पर सेना बल ने पहुंचकर कमान संभाली। लाठीचार्ज कर आक्रोशित प्रदर्शनकारियों की भीड़ को खदेड़ने की कोशिश की गई। हाथों में ईट-पत्थर लिए प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसमें दोनों पक्षो से कई लोग घायल हुए। इस दौरान एक अभ्यर्थी राहुल गुप्ता को अटैक आ गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।