Showing posts with label UPPSC. Show all posts

Thursday, 20 June 2019
Saturday, 15 June 2019
पीसीएस जे का अंतिम परिणाम जल्द देने का दबाव
पीसीएस-जे 2018 का अंतिम चयन
परिणाम जुलाई के अंत में जारी किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पर
परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम समय से जारी करने का दबाव है। ऐसे में आयोग की ओर से
जल्द ही इंटरव्यू का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जा सकता है। आयोग शनिवार को
इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी कर सकता है।
आयोग ने
सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में हलफनामा दिया था कि परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम मई
तक जारी कर दिया जाएगा लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। आयोग ने शुरुआत में तो तेजी दिखाई और
प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 20 दिनों में ही जारी कर दिया लेकिन, मुख्य परीक्षा का रिजल्ट देने में आयोग को
तकरीबन साढ़े चार माह का वक्त लगा। मुख्य परीक्षा का परिणाम आने के बाद आयोग के
सचिव जगदीश ने स्पष्ट कर दिया था कि इंटरव्यू का आयोजन एक सप्ताह बाद शुरू करा
दिया जाएगा। ऐसे में इंटरव्यू का विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी हो सकता है। आयोग के
सूत्रों का कहना है कि आयोग जुलाई के अंत में अंतिम चयन परिणाम जारी कर सकता है।
अगर इंटरव्यू में आयोग विलंब करता है तो अंतिम चयन परिणाम के लिए अभ्यर्थियों को
अगस्त तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
पीसीएस जे मेंस के रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप
पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद इसमें असफल रहे अभ्यर्थियों ने परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि परिणाम अप्रत्याशित है। जो अभ्यर्थी पूर्व में दो से तीन बार मुख्य परीक्षा में सफल हो चुके हैं, उनमें से ज्यादातर को इस बार असफल घोषित कर दिया गया। अभ्यर्थियों कहना है कि इस बाद मुख्य परीक्षा बदले पैटर्न पर हुई थी और प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद 25 दिनों के बाद ही मुख्य परीक्षा करा दी गई थी। ऐसे में अनुभवी पुराने अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिलना चाहिए था, क्योंकि वह पहले से तैयारी कर रहे थे और उनकी तैयारी बेहतर थी। इसके बावजूद नए अभ्यर्थियों का चयन अधिक संख्या में हुआ और कई ऐसे अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में छंट गए, जो पूर्व की दो परीक्षाओं में इंटरव्यू दे चुके हैं और वर्तमान में एपीओ के पद पर तैनात हैं। अभ्यर्थियों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए परीक्षा पुन: कराने की मांग की है और निर्णय लिया है कि इस मुद्दे पर 17 जून को आयोग पर प्रदर्शन करेंगे।

परीक्षा नियंत्रक के सामने ढेरों चुनौतियां
उत्तर प्रदेश
लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में नवनियुक्त परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र को
कई चुनौतियों का सामना करने को तैयार रहना होगा। सबसे बड़ी चुनौती प्रिंटिंग
प्रेसों का पैनल बनाना, पुराने परीक्षा परिणाम जारी करना और नई परीक्षाओं का कैलेंडर
जारी करना है। नए परीक्षा नियंत्रक के पदभार संभालने के बाद ही ये काम शुरू किए जा
सकेंगे।
एलटी ग्रेड
पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक को गिरफ्तार करने के साथ
उनका मोबाइल भी जब्त कर लिया था। आयोग के सूत्रों का कहना है कि इसी मोबाइल में
प्रिंटिंग प्रेस संचालकों के नाम और मोबाइल नंबर थे। इसके अलावा विषय विशेषज्ञों, परीक्षकों और
मॉडरेटरों की जानकारी भी उनके मोबाइल में थी। ये सभी जानकारियां गोपनीय होती हैं, लेकिन मोबाइल एसटीएफ
के पास जाने के बाद यह जानकारियां अब सार्वजनिक हो चुकी हैं। ऐसे में नए परीक्षा
नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र को इन सभी बिंदुओं पर नए सिरे से मशक्कत करनी होगी।
प्रिंटिंग प्रेसों के चयन की प्रक्रिया काफी जटिल और पूरी तरह से गोपनीय होती है। इसकी जानकारी केवल परीक्षा नियंत्रक के पास होती है। प्रिंटिंग प्रेसों के चयन के बाद मौके पर उनका सत्यापन किया जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने में दो से तीन माह का वक्त लगेगा। इसके अलावा परीक्षा नियंत्रक को विशेष विशेषज्ञों और परीक्षकों का नया पैनल भी तैयार करना होगा। सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा कैलेंडर है, जो पूर्व परीक्षा नियंत्रक की गिरफ्तारी के बाद स्थगित किया जा चुका है। नए परीक्षा नियंत्रक पर कैलेंडर भी समय से जारी करने का दबाव रहेगा।
जल्द जारी करना होगा पीसीएस-2019 का विज्ञापन
नए परीक्षा नियंत्रक को भर्ती परीक्षाओं के नए कैलेंडर के साथ पीसीएस-2018 का विज्ञापन भी जल्द जारी करना होगा। आयोग ने जो कैलेंडर स्थगित किया है, उसमें पीसीएस-2019 परीक्षा भी शामिल थे। अगर आयोग इस साल परीक्षा नहीं करा पाता है तो पीसीएस परीक्षा का सत्र पिछड़ जाएगा। इसके अलावा पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट, आरओ/एआरओ 2016 की प्रारंभिक परीक्षा, आरओ/एआरओ 2017 की मुख्य परीक्षा, जेई भर्ती परीक्षा-2013 का रिजल्ट भी समय से जारी करने का दबाव भी नए परीक्षा नियंत्रक पर होगा।
प्रिंटिंग प्रेसों के चयन के बाद ही होगी पीसीएस मेंस-2018
पीसीएस 2018 की मुख्य परीक्षा 17 जून से प्रस्तावित थी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी हो गई थी, लेकिन एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में पकड़े गए प्रेस संचालक के पास से पीसीएस मेंस-2018 का पेपर मिलने के बाद आयोग ने इस पेपर को आउट मान लिया। अब नई प्रिंटिंग प्रेस के चयन के बाद नए सिरे से पीसीएस मेंस 2018 का पेपर छपेगा और इसके बाद परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
गलत सवालों से निपटना भी चुनौती
नए परीक्षा नियंत्रक के लिए परीक्षाओं में लगातार पूछे जा रहे गलत सवालों से निपटना भी बड़ी चुनौती होगी। आयोग की तकरीबन सभी प्रमुख परीक्षाओं में गलत सवाल पूछे जाने के मामले सामने आते रहे हें। पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा में भी दस से अधिक गलत सवाल पूछे गए थे। ऐसे में परीक्षा नियंत्रक के लिए नए विषय विशेषज्ञों का पैनल तैयार करना आसान नहीं होगा।

Wednesday, 17 April 2019
Saturday, 7 July 2018
पीसीएस-2018 से बदलेगी परीक्षाओं की तस्वीर
पीसीएस-2018 के
आयोजन के साथ ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की तमाम परीक्षाओं की
तस्वीर बदलने जा रही है। पीसीएस मुख्य परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की
सिविल परीक्षा की तर्ज पर आयोजित की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को, खासकर हिंदी भाषी क्षेत्र के प्रतियोगियों को पीसीएस और आईएएस की तैयारी
अलग-अलग नहीं करनी होगी। दोनों परीक्षाओं का पाठ्यक्रम समान होने से प्रतियोगी एक
साथ इन परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
इसके अलावा पीसीएस में लोअर सबऑर्डिनेट के आधा दर्जन
से अधिक पद शामिल किए गए हैं। बहुत से ऐसे पद भी शामिल किए गए हैं, जिन
पर भर्ती के लिए अलग से परीक्षाएं आयोजित की जाती थीं लेकिन अब इन सभी पदों पर एक
परीक्षा के तहत होगी। अभ्यर्थियों को बार-बार फॉर्म नहीं भरने पड़ेंगे और न ही
अलग-अलग परीक्षाओं के लिए शुल्क जमा करना होगा। अलग-अलग परीक्षाओं के लिए उन्हें
दूसरे शहरों में जाना पड़ता था और वहां ठहरने के लिए जगह तलाशनी पड़ती थी। होटल पर
भी खर्च करना पड़ता था। अभ्यर्थियों को इन तमाम समस्याओं से निजात मिल जाएगी।
परीक्षाओं को लेकर अक्सर विवाद हो जाते हैं और मामला न्यायालय में चला जाता है। अभ्यर्थियों को कभी परिणाम तो कभी नियुक्ति के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। बार-बार होने वाले विवादों के कारण उत्पन्न होनी वाली समस्याओं से भी राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पर भी भर्ती परीक्षाओं के आयोजन का बोझ कम होगा। भर्ती प्रक्रिया में तेजी जाएगी और तमाम राजकीय विभाग में रिक्त पड़े अफसरों के पद समय से भरे जा जाएंगे।
अभ्यर्थियों को पहली बार पीसीएस परीक्षा के आवेदन में ऑनलाइन संशोधन का मौका मिलेगा लेकिन यह मौका कुछ मामलों में ही मिलेगा। जिन मामलों में संशोधित श्रेणी का शुल्क अधिक है, वहां तो संशोधन का मौका मिलेगा लेकिन बाकी मामलों में अभ्यर्थी का नया फॉर्म भरना होगा। इसकी विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर जारी विज्ञापन में दी गई है।
पीसीएस-2018 के विज्ञापन में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बारे में तो जानकारी दी गई है लेकिन मॉडल पेपर शामिल नहीं है। इससे अभ्यर्थियों में उहापोह की स्थिति है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी अवनीश पांडेय ने आयोग से मांग की है कि पीसीएस परीक्षा पहली बार नए पाठ्यक्रम के आधार पर होने जा रही है, सो आयोग अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए मॉडर पेपर जारी करे। इसके साथ ही आयोग प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय दे ताकि वे परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें। पीसीएस में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 58 पद शामिल किए गए हैं। चार साल पहले वर्ष 2014 में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 470 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद से खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर कोई भर्ती नहीं हुई।
पीसीएस-2018 के तहत इन पदों पर होगी भर्ती
डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, खंड विकास अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्यकर), जिला कमांडेंट होमगार्ड्स, कोषाधिकारी/लेखाधिकारी (कोषागार), गन्ना निरीक्षक एवं सहायक चीनी आयुक्त, अधीक्षक कारागार, प्रबंधक ऋण (लघु उद्योग), प्रबंधक विपणन एवं आर्थिक सर्वेक्षण (लघु उद्योग), अधिशासी अधिकारी श्रेणी-/सहायक नगर आयु़क्त, बेसिक शिक्षा अधिकारी/सह जिला विद्यालय निरीक्षक एवं अन्य समकक्ष प्रशासनिक पद, सहायक निदेशक उद्योग (विपणन), सहायक श्रमायुक्त, वरिष्ठ प्रवक्ता (डायट), अभिहित अधिकारी, सहायक आयुक्त उद्योग, सांख्यिकी अधिकारी, सहायक लेखाधिकारी (कोषागार), वाणिज्य कर अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, कार्य अधिकारी (पंचायती राज), उप सचिव (आवास एवं शहरी नियोजन), क्षेत्रीय राशनिंग अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, नायब तहसीलदार, जिला बचत अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अधिकारी (नगर विकास), लेखाधिकारी (नगर विकास), जिला पूर्ति अधिकारी श्रेणी-2, अपर जिला विकास अधिकारी (समाज कल्याण), यात्रीकर/मालकर अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, सहायक सेवा योजन अधिकारी, लेखाधिकारी (स्थानीय निकाय), क्षेत्रीय सेवा योजन अधिकारी, सहायक निबंधक (सहकारिता), उप निबंधक, सहायक अभियोजन अधिकारी (परिवहन), जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला प्रशासनिक अधिकारी, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी (वित्त लेखा परीक्षा अनुभाग), सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास अधिकारी, सूचना अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी/पटकथा लेखक/फीचर लेखक/प्रभारी अंग्रेजी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज, खाद्य सुरक्षा अधिकारी।

Sunday, 24 June 2018
पीसीएस मेंस की निरस्त हुई परीक्षा सात जुलाई को, जीआईसी को नहीं बनाया केंद्र
पीसीएस-2017
की 19
जून को सामान्य हिंदी और निबंध की निरस्त हुई परीक्षा अब सात जुलाई को
आयोजित की जाएगी। इस बार राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया
जाएगा। साथ ही अभ्यर्थियों का प्रवेशपत्र भी नए सिरे से जारी किए जाएंगे। कुछ अन्य
केंद्र भी बदले जाएंगे। पेपर भी नए छपवाए जाएंगे।
पीसीएस
मुख्य परीक्षा के तहत 19 जून को जीआईसी केंद्र
में पहली पाली के दौरान सामान्य हिंदी की जगह निबंध का पेपर बंट गया था। आधे घंटे
बाद ही पेपर केंद्र से बाहर आ गया और व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया गया। ऐसे में
आयोग को दोनों पेपरों की परीक्षा निरस्त करनी पड़ी थी।
इस पर अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल किया था और उनकी मांग थी कि पूरी परीक्षा निरस्त की जाए, लेकिन आयोग इसके लिए तैयार नहीं हुआ। पीसीएस मुख्य परीक्षा छह जुलाई तक होनी है। शनिवार को सचिव जगदीश की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि 19 जून को निरस्त हुई सामान्य हिंदी और निबंध की परीक्षा अब सात जुलाई को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा इलाहाबाद और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में होगी। पहले सत्र की परीक्षा सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे और दूसरे सत्र की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी।
आयोग की ओर से सामान्य हिंदी और निबंध के पेपर नए सिरे से छपवाए जा रहे हैं।
पेपर किस प्रिंटिंग प्रेस में छपवाए जाएंगे, यह पूरी तरह से गोपनीय होता है। हालांकि, आयोग यह भी स्पष्ट करने को तैयार नहीं है कि जिस प्रिंटिंग प्रेस की लापरवाही के कारण पेपर गलत बंटे थे, उसे यह जिम्मेदारी दी गई है या नहीं।
सचिव का कहना है कि इस बार सामान्य हिंदी और निबंध की परीक्षा में जीआईसी को केंद्र नहीं बनाया जाएगा। अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र नए सिरे से ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। प्रवेशपत्र जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। सचिव के मुताबिक अव्यवस्था के कारण कुछ अन्य परीक्षा केंद्र भी बदले जाएंगे।

Saturday, 26 May 2018
Friday, 25 May 2018
UPPSC ने जारी किया कैलेंडर
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अगले 6 महीने
(जुलाई-दिसंबर 2018) के भीतर आयोजित होने वाली परीक्षाओं का
कैलेंडर जारी कर दिया। कैलेंडर के अनुसार पीसीएस-प्री 2018 परीक्षा 19 अगस्त को होगी। पहले 24 जून को प्रस्तावित सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) पुरूष संवर्ग
और एवं सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) महिला संवर्ग (एलटी ग्रेड)
परीक्षा 2018 का आयोजन अब 29 जुलाई को
किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पीसीएस 2017 मेंस के साथ
तिथियों के टकराव को लेकर प्रतियोगी इस परीक्षा को टालने का दबाव बना रहे थे,
जिसे देखते हुए यह बदलाव किया गया है।
इसके अलावा यूपी सचिवालय के लिए होने वाली अपर निजी
सचिव तृतीय चरण (कम्प्यूटर ज्ञान) परीक्षा 2013 का आयोजन 29 अगस्त को,
सहायक वन संरक्षक/वन क्षेत्राधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2017 का आयोजन 10 से 20 सितंबर के
बीच, प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2017
का आयोजन 23 सितंबर, होमियोपैथिक/आयुर्वेदिक
चिकित्साधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2018 का आयोजन 30
सितंबर, सहायक कुलसचिव परीक्षा 2018 का आयोजन 7 एवं 8 अक्टूबर को
होगा।
आरओ/एआरओ की परीक्षा नवंबर में
इसके साथ ही राजकीय डिग्री कालेज प्रवक्ता (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2017 का आयोजन 28 अक्टूबर, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2014 का आयोजन 11 नवंबर, समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी आदि मुख्य परीक्षा 2017 का आयोजन 25, 26 एवं 27 नवंबर और सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा 2018 का आयोजन 16 दिसंबर को किया जाएगा।
तय समय पर होगी PCS-2017 मेंस की परीक्षा
हालांकि इस कैलेंडर में लोअर सबार्डिनेट परीक्षा, एपीओ और पीसीएस (जे) को स्थान नहीं मिला है। इससे पहले लोअर सबॉर्डिनेट 2017 की भर्ती भी पदों की अनुपलब्धता के कारण नहीं हुई थी। वहीं इस बार एपीओ के सिर्फ 15 पदों का अधियाचन मिलने और पीसीएस (जे) का अधियाचन न मिलने से इन्हें कैलेंडर से बाहर रखा गया है। इस कैलेंडर के जारी होने के बाद आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि, 18 जून से होने वाली पीसीएस मेंस 2017 परीक्षा को टालने के लिए प्रतियोगी छात्रों ने शुक्रवार को एक ज्ञापन दिया था। अध्यक्ष ने कहा कि प्रतियोगियों के इस ज्ञापन को आयोग की बैठक में रखा गया था, हालांकि इसे मंजूरी नहीं मिली। इसलिए पीसीएस मेंस 2017 तय समय पर ही होगी।

Thursday, 24 May 2018
Friday, 18 May 2018
प्रदेश सरकार के 14 विभागों में 1100 पदों में भर्ती के लिये ऑनलाइन आवेदन
प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में 1100 रिक्त पदों को सीधी भर्ती से भरने के लिए उप्र लोकसेवा आयोग शुक्रवार से
ऑनलाइन आवेदन लेगा। आयोग की वेबसाइट पर अभ्यर्थी 18 जून तक
आवेदन कर सकते हैं। लेकिन, बैंक में आवेदन शुल्क ऑनलाइन 14
जून तक ही जमा किए जा सकेंगे। सबसे अधिक भर्ती होम्योपैथिक
चिकित्साधिकारी व आयुर्वेद चिकित्साधिकारी के पदों पर होगी।
आयोग ने 14 मई को ही इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें
कहा गया कि ऑनलाइन आवेदन www.uppsc.up.nic.in वेबसाइट पर 18
मई से 18 जून तक स्वीकार किए जाएंगे। समाचार
पत्रों में दो जून को इस भर्ती का विज्ञापन प्रकाशित होगा। आवेदकों को ऑनलाइन
शुल्क बैंक में कैसे जमा करना है इसकी प्रक्रिया की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर दी
जाएगी।
इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की आयु की गणना एक जुलाई
2018
से होगी। भर्ती में वैसे तो प्रदेश सरकार के कुल 14 विभागों में 1100 पदों पर चयन होना है जिसमें सबसे
अधिक भर्ती आयुर्वेद चिकित्साधिकारी के 544 पदों पर और
होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 494 पदों पर होनी है।
विभाग
और पद जिन पर होनी है भर्ती
- गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सहायक रेडियो अधिकारी
- विधि विज्ञान प्रयोगशाला उप्र में निदेशक
- संस्कृति निदेशालय में सहायक निदेशक (सामान्य / निष्पादन कला ), सहायक निदेशक (विधि)
- उप्र राज्य पुरातत्व विभाग में सहायक पुरातत्व अधिकारी
- संस्कृति विभाग में सहायक निदेशक (कलात्मक वस्तुएं), संग्रहालयाध्यक्ष
- खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग में औषधि निरीक्षक
- चिकित्सा शिक्षा विभाग एलोपैथी में आचार्य (एलोपैथी) (विभिन्न विशिष्टता)
- रेशम विकास विभाग में सहायक निदेशक (रेशम उत्पादन)
- व्यावसायिक शिक्षा विभाग में प्राविधिक
अधिकारी/प्रधानाचार्य (श्रेणी-2) / उप प्रधानाचार्य
- कर्मचारी राज्य बीमा योजना, श्रम चिकित्सा सेवाएं के
अंतर्गत चिकित्साधिकारी (एलोपैथ)
- होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा के अंतर्गत होम्योपैथ चिकित्साधिकारी
- चिकित्सा शिक्षा (यूनानी) विभाग के अंतर्गत प्रवक्ता (विभिन्न विशिष्टता)
- राज्य आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवा के अंतर्गत आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी
- खेल निदेशालय के अंतर्गत (शुद्धि पत्र) सहायक प्रशिक्षक (विभिन्न
विशिष्टता), (शुद्धि पत्र) क्रीड़ाधिकारी (विभिन्न
विशिष्टता)।
Subscribe to:
Posts (Atom)
-
पीसीएस-जे 2018 व एलटी ग्रेड परीक्षाओं में धांधली का आरोप लगाकर आंदोलनरत प्रतियोगी छात्रों ने राज्यपाल रामनाईक से मुलाकात की। राज्यपाल को ...
-
परीक्षाओं का कैलेंडर नियमित करने के लिए बनी योजना कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) हर महीने परीक्षा कराएगा। परीक्षा लगातार कराकर लंबित चल रही...
-
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 की तारीख में बदलाव पर उप्र लोकसेवा आयोग पसोपेश में पड़ा है। हाईकोर्ट से पूर्व में हो चुके निर्देश का पालन कर...